Friday, 5 January 2018
Tuesday, 26 December 2017
सफलता आपके हाथ
सफलता के लिए नेटवर्क बनाना :-
" यह एक मित्रता पूर्ण संपर्क बनाने का एक समृद्ध क्षेत्र है और इसकी कोई सीमा नहीं है "
"अगर आप ऐसे व्यवसाय हैं जिसमे मित्रो संख्या बढ़ाने की जरुरत हो , तो उसका जीवनसाथी सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से उसे बहुत लाभ पंहुचा सकता है"।
कई अधिकारी अपने पद के कारण सीधे विज्ञापन नहीं कर सकते है। अगर उनका जीवनसाथी सामाजिक गतिविधियों में है दिलचस्पी लेता है, तो वे अपने सामाजिक अधिकारों का प्रभावी उपयोग कर सकता है।
जिंदगी के बहुत से क्षेत्रों में लोगो के साथ मित्रतापूर्ण गठबंधन बनाने का सबसे प्रमुख लाभ है कि ये संपर्क ' राउंड टेबल' वार्ताओं का अवसर देती हैा इन बातो से मिलने वाले ज्ञान का प्रयोग हम अपने निशचित प्रमुख गोल तक पहुंचने के लिए कर सकते है।
" अगर मस्तिष्क को समृद्ध , सतर्क , ग्रहणशील और लचीला बनाये रखना है, तो उसे दूसरे मस्तिष्क के गोदान से लगातार खुराक मिलना चाहिए। अगर इस नवीनीकरण को नजरअंदाज किया गया तो मष्तिष्क उस हाथ की तरह कुंद होने लगेगा, जिसका प्रयोग न किया जाता हो। यह प्रक्रति का नियम है। "

Author:- नेपोलियन हिल
Monday, 25 December 2017
एक ,विचार और एक अच्छा कार्य बदलेगा आपके जीवन की राह
विचारो से मिलेगी, जीवन की राह
किसी भी कार्य को शुरू करने की पहली सीढ़ी होती है , विचार। एक विचार, व्यक्ति के जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल सकता है। सबसे मुश्किल है विचार के अनुसार कार्य करना। स्वामी विवेकानन्द का कहना है की "मन में एक विचार लो और उस विचार को अपनी जिंदगी बना लो , उसी के बारे में सोचो , उसके ही सपने देखो ,और उस विचार को ही जिओ। " आपका मन , आपके शरीर का हर अंग और मांसपेशियां , सभी उस विचार में हो और दूसरे अन्य विचार उसे भटका न पाए। यही सफलता का रास्ता है। किसी विचार को सफलता में तब्दील करने की राह में कई मुश्किलों का का भी सामना करना पड़ सकता है।
कहे , हा मैं कर सकता हूँ
दुनिया में दो तरह के लोग होते है , एक वे , जो सोचते है ' मैं यह नहीं कर सकता। दूसरे वे , जो कहते है ' है मैं यह कर सकता हू'। जब कोई इस विचार के साथ अपनी सफलता की मंजिल को तय करता है की हाँ , मैं यह कर सकता हूँ तो उसके लिए रास्ते में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करना मुश्किल नहीं होता है।
Author:- Adarsh kumar Pal
Monday, 13 November 2017
Author:- Adarsh kumar Pal
अगर आप सफल होने , विजयी होने , और आगे बढ़ने के लिए पैदा हुए है तो। .........
अमीर बनाने का अधिकार सभी को है लेकिन सभी लोग अमीर नहीं बन पाते हैं ऐसा क्यों होता है आप ने कभी सोचा है अगर मैं अमीर बनाने की बात करू तो दुनिया का हर आदमी अमीर बनाना चाहता है पर सब बन नहीं पाते ,सभी सफल होना चाहते हैं पर हो नहीं पाते हैं ऐसा क्यों ?
ऐसा इसलिए नहीं की वो अमीर बनाने के बारे में सोचते नहीं हैं ऐसा इसलिए नहीं की वो सफल नहीं होना चाहते हैं वो अमीर बनाना चाहते हैं , वो सफल भी होना चाहते हैं क्योकि वो सोचते तो बहुत हैं पर उस दिशा में काम उतनी तेजी के साथ नहीं करते जितनी तेजी से करना चाहिए। वो काम करते -करते बीच में रुक जाते हैं या फिर बीच में ही आलस्य कर जाते हैं या वो बीच में ही थक जाते हैं, या वो सोचने लगते हैं की अब तक कोई फायदा नहीं हुआ तो अब क्या होगा। ये कुछ ऐसे कारण जो 90 % लोगो को सफल होने या अमीर होने से रोकते हैं।
अगर आप को अमीर बनाना तो आप को इन कारणों को खत्म करना होगा। आप को आलस्य छोड़ना होगा, आप को उतनी तेजी के साथ काम करना होगा जीतनी तेजी से आप सफल बनाना चाहते हैं आप को ये सोचना बंद करना होगा की लोग आप के बारे में क्या कहेंगे , लोग क्या सोचेंगे , ये सब आप को सोचना बंद करना होगा तभी आप अमीरी की राह पर चल सकते हो , अगर आप ये सब सोचते रहोगे तो आप कभी अमीर नहीं बन सकते हैं
इसलिए सोचना बंद कीजिये और काम करना शुरू कर दीजिये। आप शुरू कर देंगे तो आप निशचित ही सफल और अमीर बनेगे।
Subscribe to:
Comments (Atom)