Monday, 25 December 2017

एक ,विचार और एक अच्छा कार्य बदलेगा आपके जीवन की राह

विचारो से मिलेगी,  जीवन की राह 

किसी भी कार्य को शुरू करने की पहली सीढ़ी होती है , विचार।  एक विचार, व्यक्ति के जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल सकता है।  सबसे मुश्किल है विचार के अनुसार कार्य करना।  स्वामी विवेकानन्द का कहना है की "मन में एक विचार लो और उस विचार को अपनी जिंदगी बना लो , उसी के बारे में सोचो , उसके ही सपने देखो ,और उस विचार को ही जिओ। " आपका मन , आपके शरीर का हर अंग और मांसपेशियां , सभी उस विचार में हो और दूसरे अन्य विचार उसे भटका न पाए।  यही सफलता का रास्ता है।  किसी विचार को सफलता में तब्दील करने की राह में कई मुश्किलों  का का भी सामना करना पड़ सकता है।  




कहे , हा मैं कर सकता हूँ  

दुनिया में दो तरह के लोग होते है , एक वे , जो सोचते है ' मैं यह नहीं कर सकता।  दूसरे वे , जो कहते है ' है मैं यह कर सकता हू'।  जब कोई इस विचार के साथ अपनी सफलता की मंजिल को तय करता है की  हाँ , मैं यह कर सकता  हूँ तो उसके लिए रास्ते में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करना  मुश्किल नहीं होता है। 


Author:- Adarsh kumar Pal 

No comments:

Post a Comment